गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: बभनान, संवाददाता। थाना खोड़ारे अंतर्गत ग्राम कोटखास निवासी पंकज सिंह ने बताया कि उनके गाय की तबीयत खराब थी। उनकी गाय का इलाज अशोक कुमार निवासी चेतरा धर्मदासपुर थाना गौर जनपद बस्ती कर रहे थे। इलाज के दौरान अशोक कुमार ने कहा कि गाय को खून की आवश्यकता है। अगर कोई छुट्टा गाय मिल जाए तो मैं उसका खून निकाल कर बीमार गाय को चढ़ा दूंगा और वह ठीक हो जाएगी। इसके बाद गांव के बाहर घूम रही एक गाय को पकड़ लाये। उस गाय का खून सिरिंज से निकाल कर बीमार गाय को चढ़ाने लगे। इलाज के दौरान ही गाय छटपटाने लगी और गिर पड़ी। उसके कुछ देर बाद मे ही गाय की मृत्यु हो गई। मौका पाकर झोलाछाप फरार हो गया। थानाध्यक्ष खोड़ारे केजी राय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...