Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
गोंडा, अगस्त 20 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर में आयोजित झूलेलाल महोत्सव में सिंधी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु झूलेलाल की आरती और लालसाई के पंजड़ा गान से हुई। मुख्य अतिथि उपायुक्त श्रम देवीपाटन मंडल सिद्धार्थ मोदियानी का समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी और राजकुमार ठक्कुर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। किशन राजपाल ने बताया कि महोत्सव में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाले संचित मध्यान 93% और तुषार वलेचा 94% को विशेष सम्मान दिया गया। कानपुर से आए साईं रमेश दास के भजनों और आनंदपुर आश्रम के महात्मा जी के प्रवचनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.