गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: गोण्डा,संवाददाता। शहर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव के तहत शनिवार को फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु झूलेलाल की आरती और लाल साईं के पांजड़े के गायन के साथ हुई।

कार्यक्रम का आयोजन सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 2 से 7 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। वहीं फैशन शो में 7 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने रैंप पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति, पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक परिधानों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। समाज के लोग अपने बच्चों का प्रदर्शन देखकर गदगद हो गए और तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

विशेष प्रस्तुतियाँ फैशन शो के दौरान 15 अगस्त के अवसर पर बच्चों ने विशेष देशभक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसे...