Gonda News: झपट्टा मारकर श्रमिको को लूटने वाले दो आरोपी दबोचे
गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक पुलिस ने झपट्टा मारकर नकदी और मोबाइल लूटने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना इटियाथोक क्षेत्र के पड़री पारासराय गांव निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया था कि वह ईंट-भट्ठे पर काम करता है। 28 जुलाई को भट्ठा मालिक से पांच हजार रुपये लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। तिर्रेमनोरमा के पास अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसकी शर्ट की जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर इटियाथोक थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिर्रेमनोरमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.