Gonda News: जुआ खेलने के आरोप में चार को पकड़ा
गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर पुलिस टीम ने नगर पंचायत धानेपुर के ठठेरी मोहल्ला में स्थित एक टावर के पास दीपावली के मौके पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस टीम ने मौके से ताश की दो गड्डियां और 6700 नगदी बरामद कर मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक प्रवीण कुमार पुंज अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र देखभाल के लिए कस्बा धानेपुर के पूरब गली में टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठठेरी मोहल्ला में स्थित एक टावर के पास कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को धर दबोचा, मौके से ताश के दो गड्डी, फड़ पर 3600 नगद व जामा तलाशी के दौरान चारों लोगों के जेब से कुल मिलाकर 3100 रुपए नगद बरामद हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.