गोंडा, अक्टूबर 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने 25 आरक्षियों और 10 मुख्य आरक्षियों समेत कुल 35 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। स्थानांतरित होने वाले पुलिसकर्मियों में पुरुष और महिला आरक्षी दोनों शामिल हैं। सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आरक्षी स्तर पर जिले में यह हाल के दिनों में दूसरा बड़ा स्थानांतरण माना जा रहा है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक की ओर से 403 आरक्षियों का बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया गया था। लगातार किए जा रहे स्थानांतरण को पुलिस महकमे में व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। नए फेरबदल में अलग-अलग थानों और पुल...