गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त करने के लिए एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार को फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। उन्होंने 25 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कई पुलिस चौकी पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। एसपी ने मिश्रौलिया चौकी प्रभारी योगेश यादव को धानेपुर थाना, उत्कर्ष नवीन को कोतवाली देहात से मिश्रौलिया चौकी प्रभारी और कामेश्वर रावत को जानकीनगर चौकी प्रभारी से छपिया थाना भेजा है। इसी तरह अविनाश कुमार विद्यार्थी को इटियाथोक से जानकीनगर चौकी प्रभारी, रोहित रणधीर को बालपुर चौकी से मोतीगंज थाना, राजीव कनौजिया को पहाड़ापुर चौकी से मोतीगंज थाना और संजीव सिंह को सरयूघाट चौकी से पहाड़ापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में इस जिले में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 25 दर...