गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 10 निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। बताया जा रहा है कि गैर जिला तबादले पर भेजे गए कर्मियों को रवानगी के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी ने उमरी बेगमगंज के प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार, खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार और धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव को पुलिस लाइन भेजा है। पुलिस लाइन से निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को खरगूपुर, जनसूचना सेल से निरीक्षक दिनेश सिंह को वजीरगंज और वजीरगंज के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विपुल कुमार पाण्डेय को धानेपुर थाने की कमान सौंपी गई। चौकी प्रभारी खोरहंसा उपनिरीक्षक पवन मिश्रा को उमरी बेगमग...