गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। आसमान पर बदली से राहत के बाद शुक्रवार को जिले में टुकड़ों में बारिश देखी गई। मनकापुर, छपिया क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई जबकि कई क्षेत्रों में हल्की बौछारें और कुछ स्थानों पर सिर्फ थोड़े समय के लिए बूंदाबांदी हुई। अलबत्ता घने बादलों की मौजूदगी रही और गर्मी से राहत मिली रही। शुक्रवार को 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर, शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी में शुक्रवार को जलभराव से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। शुक्रवार को मौसम विभाग ने जिले में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इस बीच पूरब की दिशा से नमी वाली हवाओं का चलना भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: शाम को हुई 40 मिनट की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ इस समय मध्यप्रदे...