गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: गोंडा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रहे है। बुधवार को 400 से ज्यादा विद्यालयों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं हुई। इस लापरवाही पह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पत्र कराई कर सभी स्कूलों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि ऑनलाइन उपस्थित के मामले जनपद गोण्डा में प्रदेश में 75वें स्थान पर है। यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है। डीआईओएस ने तत्काल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति की आनलाइन दर्ज करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: ऑनलाइन कार्यों में लापरवाही पर वित्तविहीन स्कूलों को नोटिस उन्होंने बताया कि ऐस...