गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के 301 पुलिस चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने साइकिल वितरित की। कहा कि पुलिस चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस विभाग के स्थानीय सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाने तथा अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्या, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने चौकीदारों से संवाद भी किया। कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमणशील एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्य...