Gonda News: जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। जानलेवा हमले के मामले में पिता और पुत्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। जिगना पुलिस चौकी क्षेत्र के नकछेद पुरवा में हुए भूमि विवाद में फरसा व लोहे के सब्बल के हमले में प्रदीप गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनकी मां इन्द्राणी बीच बचाव करने पहुंची थी तो आरोपियों ने इन्हे भी मारा पीटा था। इस मामले में जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एसआई अवधेश कुमार पाल ने पुलिस टीम के साथ आरोपी मुनेन्द्र उर्फ गनपत तथा अभय पुत्र मुनेन्द्र निवासी नकछेद पुरवा थाना मनकापुर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.