Gonda News: जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: रुपईडीह। करीब दो माह पहले आर्यनगर के बहराइच रोड के ढाबा पर हुई मारपीट के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। । थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा ने बताया कि करीब दो माह पहले आर्य नगर बहराइच रोड पर एक ढाबा पर मार पीट हुई थी।जिस पर लवकुश मिश्रा के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। जिस पर राजन उर्फ़ विकास तिवारी व अंकुर तिवारी निवासी पूरे पाठक को कटरा करनैलगंज मार्ग पर पहाड़ा पुर पुलिस चौकी से पहले पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसमें चौकी प्रभारी दुबहा बाजार गोलू तिवारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.