गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी राज कुमार भारती को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। घटनाक्रम चार नवंबर की सुबह का है। ग्राम बेलसर में किशन पाल सिंह के हाते के पास वादी विनय कुमार पाण्डेय पुत्र दयाराम पाण्डेय निवासी बेलसर वार्ड नंबर 11 के साथ मारपीट और जानलेवा हमले की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर तरबगंज पुलिस ने हमला व साजिश समेत विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटनाके बाद से नामजद अभियुक्त राजकुमार भारती पुत्र मिश्री लाल भारती निवासी पुरदिल पुरवा बेलसर फरार चल रहा था। क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से...