गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। दीपावली पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के अवसर पर छह से ग्यारह नवंबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच तथा देवीपाटन क्षेत्र के समस्त अधिशासी अभियंताओं को दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि प्रमुख मार्गों व स्थलों पर लटके ढीले तारों को ठीक किया जाए, खम्भों के स्टे वायर में गाई इन्सुलेटर लगाया जाए, ट्रांसफार्मरों की जांच कर गार्डिंग की जाए और लोहे के पोलों में करंट लीकेज की जांच कराई जाए। जर्जर पोलों को एंगल लगाकर मजबूत किया जाए, कम ऊंचाई वाली लाइनों में इंटरमीडिएट पोल लगाया जाए तथा बेयर कण्डक्टर वाली एलटी लाइनों में सेपर...