Gonda News: जर्जर पुल पर ग्रामीणों ने धान रोपकर जताया विरोध
गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र में वीरपुर भोज के पास बिसुही नदी का पुल जर्जर और रेलिंग न होने से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। इससे खफा ग्रामीणों ने नदी पर बने पुल पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। विकासखंड रुपईडीह में गोंडा-बहराइच मार्ग के मंगल नगर से वीरपुर को जाने वाली पक्की सड़क टूटकर गढ्ढों में तब्दील हो गई है। बिसुही नदी का पुल जर्जर व रेलिंग न होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक समस्या तो विद्यालय को आने जाने वाले बच्चों व महिलाओं को होती है। बरसात में बिसुही नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल दिखाई नहीं देता। इसके विरोध में अंकित शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुल पर धान की रोपाई कर शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.