गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर निवासी अन्नू पुत्र अख्तर अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि मुकदमे में नामजद आरोपी को अग्रिम जमानत मिलने के बाद उसके पुत्र व अन्य लोग सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां दे रहे हैं। अन्नू के मुताबिक, थाना कटरा बाजार में एक अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें नामजद अब्दुल रऊफ पुत्र अब्दुल गफ्फार की गिरफ्तारी के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। पीड़ित का आरोप है कि करीब छह माह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सात अक्टूबर को आरोपी को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया माध्यमों पर धमकी भरी पोस्ट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उस...