गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के तुर्काडीहा की मुस्कान पत्नी विशाल ने थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि मंगलवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर गांव के रिंकू, पिंटू पुत्रगण रामसरन व रामानंद सहन पर जबरन रास्ता बनाने लगे। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लात-घूंसे से मारापीटा तथा दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। पति विशाल बीच बराव कराने आए तो उन्हें भी मारा-पीटा। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...