Gonda News: जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले का धरना जारी
गोंडा, सितम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा। विभिन्न जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। तालाबों पर अवैध कब्जे, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार, ग्राम सभा पूरे पंडित वृंदावन में श्मशान, चारागाह व गड्ढे की जमीन पर कब्जे तथा त्रिलोकपुर में रास्ता निर्माण में दबंगों की बाधा सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन चल रहा है। भवन निर्माण संगठन के नेता रामबहार विश्वकर्मा ने धरने को समर्थन देते हुए मांगें पूरी होने तक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जमाल खान, राजीव कुमार, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद अयूब, आशीष कुमार, संतोषी मौर्य, अब्दुल अजीज, नानमून और रमेश कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.