गोंडा, अगस्त 26 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर कुर्मी के मजरा छोटी रामबारी में बुधवार सुबह धान के खेत में घास निकाल रहे किसान छांगुर चौहान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में किसान के सीने, बाजू और कंधे समेत करीब छह जगह पंजे के निशान से चोटें आई हैं। घायल किसान को सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने जानवर की तलाश में हांका लगवाया। छांगुर के मुताबिक, वह सुबह करीब आठ बजे घर से लगभग 50 कदम दूर खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक सामने आए जानवर ने गर्जना करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जानवर खेतों की ओर भाग गया। किसान का दावा है कि हमलावर तेंदुआ था। खेत के आसपास जानवर के पगचिह्न मिलने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना पर पुलिस और वन ...