Gonda News: छेड़खानी के मामले दो लोगों पर केस दर्ज
गोंडा, सितम्बर 23 -- Gonda News: मनकापुर। एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बाजार में बर्तन की दुकान करती है। सोमवार शाम को दुकान से घर जा रही थी इसी बीच विपक्षी राजन जायसवाल पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ लिए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर विपक्षी के पिता हरी प्रकाश जायसवाल भी आ गए। दोनों मिलकर मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने मां व छोटी बहन आई तो विपक्षियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देकर चले गए। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया अनुसार कि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसकी विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.