गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। छुट्टी के बाद सोमवार को बाबू ईश्वर शरण अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर मरीजों और तीमारदारों से खचाखच भरा नजर आया। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन तक हर जगह मरीज लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लग गई। इसके बाद डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ बढ़ती गई। कई मरीज काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ पहुंचे तीमारदारों को भीड़ के कारण विशेष परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ तो चर्म रोग विशेषज्ञ व फिजीशियन की ओपीडी में देखने को मिली। दोपहर एक बजे तक फिजीशियन कक्ष म...