गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल साइंसेज चांदनी चौक में छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर आम जनमानस को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ विजय बहादुर सिंह और प्रशासक सरोज सिंह ने किया। प्रबंध निदेशक नीरज सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शेखर, सूर्यांश सिंह, प्रिंस पटेल, शिवांश प्रताप सिंह, श्वेता चौरसिया आदि रहीं। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ विजय बहादुर ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना। विद्यार्थियों ने लोगों को तंबाकू, गुटखा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीर...