गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: तरबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में पढ़ने गई छात्रा को बीते मंगलवार दोपहर कॉलेज के पास से बहला-फुसलाकर ले जाया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...