गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार 13 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच कर उनके चयन को मंजूरी दे दी है। अब संबंधित ग्राम पंचायतों में अनुबंध की कार्रवाई कर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि शासन के 25 जुलाई 2021 के आदेश के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकों के औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई। चयनित अभ्यर्थियों में बभनजोत की तुर्काडीहा से चेतना सिंह, छपिया के देवगांव से सुनीता वर्मा, झंझरी के भदुआ तरहर से अलीमा, जानकी नगर से रत्नेश कनौजिया, लक्ष्मनपुर हरवंश से संगीता यादव और छाछपारा मु...