गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: बेलसर। नगर पंचायत के विश्रामपुरवा निवासी भिखारी के छप्पर के घर में सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से छप्पर जल गया। घटना में घर में रखा गेहूं, कपड़े, बिस्तर और एक साइकिल जल गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। गोलू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...