Gonda News: छत से गिरे बुजुर्ग की इलाज दौरान मौत
गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरास डीहा में छत से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हुए पैंसठ वर्षीय रमेश तिवारी की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनके बेटे शिवांश तिवारी की सूचना पर पुलिस ने पंचायत नामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परसपुर थानाक्षेत्र के ग्राम डेहरास डीहा निवासी शिवांश तिवारी ने बताया उनके पिता रमेश तिवारी सोमवार सायंकाल भोजन के बाद छत पर सोने चले गए। आधी रात तकरीबन बारह बजे वह लघु शंका के लिए छत से नीचे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत परिजनों ने गंभीर अवस्था में उन्हें पहले परसपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से जवाब होने पर गोंडा के निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.