गोंडा, अक्टूबर 19 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। बाजार बाग में इमरजेंसी ट्रांसफार्मर हटते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। चौबीस घंटे से बिजली नहीं होने से आक्रोशित वार्ड वासियों ने सोमवार को दोपहर में सभासद की अगुवाई में सांकेतिक तौर पर किया प्रदर्शन किया। इससे करीब डेढ़ सौ घरों में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। साथ ही बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की उठाई मांग। जेई वीर सेन ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना संज्ञान में है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदल कर आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर नौ के सभासद अनवारुल हक अन्नू ने बताया कि उनके वार्ड नौ की बिजली व्यवस्था पिछले तीन चार महीने से वेंटीलेटर के सहारे चल रही है। बताया कि नगर पंचायत के इमरजेंसी ट्रांसफार्मर से आपूर्ति हो रही थी। शनिवार को विभाग की ओर से ...