गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: गोण्डा। कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पीड़ित सूर्यप्रकाश दूबे निवासी पिपरा लालच रूद्रगढ़ नौसी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है 26 जुलाई को रोडवेज बस स्टॉप के पास उनके ऑटो से मोबाइल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोज अली और मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...