Gonda News: चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, झटका मशीन बरामद
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रिक झटका मशीन व बैटरी भी बरामद की है । पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात्रि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुभागपुर में चोरों ने सुनील कुमार मौर्या के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था । चोर कमरे में रखी 12 वोल्ट की बैटरी एवं एक इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में सोनू पुत्र राम प्रसाद, उमेश पुत्र फौजदार और कुलदीप वर्मा पुत्र विक्रम वर्मा निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.