Gonda News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद
गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त की रात देहात कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलवा नोहर में अज्ञात चोर ने रामपत्ती के घर से एक बक्सा चोरी कर लिया था। बक्से में चांदी के आभूषण, कपड़े, आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य सामान रखा हुआ था। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी मन्नु विश्वकर्मा पुत्र झुर्रे निवासी बेलवा नोहर को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उसके पास से तीन जोड़ी जोड़ी पायल, झाला, कान की बाली, बिछिया, आधार कार्ड, पासबुक, मोबाइल फोन, कंघी, नीले रंग की साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज, ज्वैलरी पर्स और टूटा हुआ बक्शा आदि बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.