गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: नवाबगंज, सवाददाता। जिला मुख्यालय के जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप हासिल कर विद्यालय लौटीं बेटियों का मंगलवार को सम्मान किया गया। कस्बे के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता में 182 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए चैंपियनशिप भी अपने नाम की। विद्यालय की छात्राओं ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में विद्यालय की छात्राओं का यह दबदबा करीब दो दशकों से लगातार कायम है। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कक्षा 11 की अंजली यादव ने जूनियर वर्ग में जेवलिन थ्रो, 800 मीटर दौड़ एवं ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। य...