Gonda News: चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चे को बीगो नहीं लगा पाई नर्स, हंगामा
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा , संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुधवार रात बच्चे को बीगो (नस में कैनुला) नहीं लगा पाने पर परिजनों ने हंगामा किया। नाराज परिजन अपने बच्चे को लेकर अस्पताल से वापस चले गए। घटना के बाद इमरजेंसी और चिल्ड्रेन वार्ड में भी अफरातफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि बच्चों के उपचार के लिए परिजन अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान चिल्ड्रेन वार्ड में तैनात नर्स बच्चे को बीगो नहीं लगा पाई। इससे नाराज परिजनों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल परिसर में चर्चा का माहौल बन गया। परिजन बच्चों को लेकर वापस चले गए। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि बच्चे में नस ढूंढे नहीं मिल रही थी, जिसके कारण बच्चे के परिजन नाराज हो गए थे। इस संबंध में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.