गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा। शहर के मोहल्ला इमामबाड़े में सोमवार को हुए विवाद में अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए, जहां चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। बताया जाता है कि मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी शफाहत अली उर्फ कल्लू से रिश्तेदारी में किसी से विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर मनबढ आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पीड़ित के बेटे ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी ने हमला किया था। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...