गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: छपिया। क्षेत्र के चांदनी चौक बाजार में रंजिशन मंगलवार को दो पक्षों में हुए मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बस्ती जिले के हरिगांव निवासी मथुरा राजभर ने थाने में तहरीर दी कि मंगलवार को उसका छोटा भाई चंदन चांदनी चौक स्थित अपने आटो पार्ट्स की दुकान पर बैठा था। पुरानी रंजिश को लेकर गोलू सहित अन्य और एक अज्ञात युवक ने दुकान पर जाकर चंदन को मारापीटा। इससे उसे काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...