गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से मनकापुर तहसील के बभनजोत ब्लॉक के घारीघाट में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का निर्माण अभी शासन की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत तैयार इस परियोजना की पत्रावली दोबारा शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अनुसार मिनी स्टेडियम के लिए ग्राम पंचायत घारीघाट में 2.430 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर प्रमुख सचिव, युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस परियोजना पर करीब 7.94 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को सौंपी गई है। मिनी...