गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते रुख से तटीय गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। शनिवार को एल्गिन ब्रिज और अयोध्या दोनों स्थानों पर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता दर्ज किया गया, जिससे प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 104.970 मीटर दर्ज किया गया। यह अभी खतरे के निशान 106.070 मीटर से 1.10 मीटर नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- UP Rain: बारिश से राहत के साथ आफत की आहट, बढ़ रही राप्ती; बांधों की 24 घंटे निगरानी शुरू वहीं अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर 91.080 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के नि...