Gonda News: घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, बसों व ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए दूसरे शहरों में रह रहे लोग अपने घरों को लौट रहे हैं । घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों की भीड़ ट्रेनों और रोडवेज बसों में उमड़ रही है। हालात यह हैं कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। जनरल और स्लीपर कोच यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं। सीट न मिलने पर लोग गेट और शौचालय के पास खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। कई यात्री तो ट्रेन के गेट पर लटककर सफर तय कर रहे हैं। वहीं रोडवेज बसों का भी यही हाल है। बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है। बसों में सीटें फुल होने के बाद भी लोग किसी तरह अंदर जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीट नहीं मिलने पर यात्री खड़े होकर लंबा सफर तय कर रहे हैं। त्योहार पर किसी भी तरह घर पहुंचने की मजबूरी में लोग परेशानियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.