गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: बालपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने कथित चोर को पहचानने का दावा करते हुए नामजद तहरीर थाने में दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जरूरत नहीं समझी। कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुरगोड़वा के मजरे नंदूपुरवा का है। नूतन ओझा पत्नी कृष्ण कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 8-9 अगस्त की रात करीब तीन बजे घर में खटपट ...