गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के बच्ची माझा सोनौली मोहम्मदपुर निवासी ननके पुत्र सरजू प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर अपशब्द कहने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपितों ने वादी के घर में घुसकर उसके भाई रामसागर के साथ लाठी, मुक्का और थप्पड़ों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामबहाल, प्रदीप, मुकेश और राहुल निवासी कोयलावर माझा, थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी; चार पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...