गोंडा, अगस्त 19 -- Gonda News: खरगूपुर। घर में घुसकर पिटाई करने पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। संझवल गांव की दुर्गावती पत्नी बृज कुमार ने बताया कि गांव के धर्मेंद्र कुमार ने आपसी कहासुनी को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध घर में घुसकर पिटाई करने व धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घायल को स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...