Gonda News: घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट,दो नामजद सहित 16 पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गोंडा में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर के मजरा ढोंगवा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 14 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गौरव पुत्र रामू तिवारी, विनोद तिवारी और 14 अज्ञात लोग ट्रैक्टर और कल्टीवेटर लेकर पंकज तिवारी के घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर लात-घूंसों व हॉकी से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी विनोद कुमारी और अभिषेक तिवारी की गर्भवती पत्नी नेहा के साथ अभद्रता की गई और उन्हें भी पीटा गया। घटना में गर्भवती नेहा के पेट में चोट लगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.