गोंडा, अक्टूबर 12 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण, ईवीएम-वीवीपैट की जांच और मतदान केंद्रों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन बीते 10 अप्रैल को कराया जा चुका है। इसके अलावा 2879 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए आयोग को भेजा गया है। डीएम ने कहा कि अब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर सत्यापन कर फॉर्म-6 भरवाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता और आयु संबंधी त्रु...