गोंडा, जुलाई 31 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। घर की सफाई कर रही महिला को जहरीले सांप ने सांप ने काट लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आनन - फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर के रमई पुरवा निवासिनी फूलमती देवी (50) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर के एक कमरे की सफाई करने गई थीं। इसी दौरान कमरे में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल लेकर गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही वहां के डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ...