गोंडा, नवम्बर 20 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। गोंडा जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों की इस भारी लेटलतीफी के कारण स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड में असुविधा का सामना करना पड़ा। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 05282 स्पेशल ट्रेन 12 घंटा 34 मिनट, दरभंगा से शकूरबस्ती जाने वाली 04097 स्पेशल 11 घंटा 42 मिनट और हडपसर से गोरखपुर जाने वाली 05094 एक्सप्रेस 11 घंटा 30 मिनट विलंब से स्टेशन पर आई। इसके अतिरिक्त अन्य कई महत्वपूर्ण गाड़ियां भी घंटों लेट रहीं। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली 14664 एक्सप्रेस 9 घंटा 50 मिनट जालंधर सिटी से बढ़नी जाने वाली 05060 एक्सप्रेस 9 घंटा 33 मिनट और नई दिल्ली से छपरा जाने वाली 05074 एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से गोंडा पहुंची। वहीं...