Gonda News: ग्राम पंचायतों के डिजिटल पुस्तकालयों की परखी जाएगी व्यवस्था
गोंडा, अगस्त 23 -- Gonda News: गोण्डा। जिले की 194 ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल पुस्तकालयों की अब जमीनी हकीकत जांची जाएगी। बाल एवं किशोर पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों, फर्नीचर और अन्य सामग्री की स्थिति परखने के लिए सीडीओ दयानंद प्रसाद ने न्याय पंचायतवार जांच अधिकारियों की तैनाती कर दी है। सभी अधिकारियों को आठ सितंबर से स्थलीय और अभिलेखीय जांच पूरी कर तीन दिन के भीतर स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के मार्च 2025 के आदेश के बाद जिले की 194 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए गए थे। इन पुस्तकालयों का उद्देश्य गांव के बच्चों और किशोरों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। अब जिला प्रशासन यह देखेगा कि पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई गई सुविधाएं मौके पर मौजूद हैं या नहीं और उनका इस्तेमाल शासन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.