गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: ​रामापुर। विकासखंड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत कटका में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने फीता काटकर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समिति के शुरू होने से किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण जैसी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे उनके समय और धन की बचत होगी। इस अवसर पर प्रधान लाल बिहारी दुबे, लाल बाबू दुबे, दीपक शुक्ला और देवी शंकर श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...