गोंडा, जुलाई 31 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता । कोतवाली इटियाथोक के परनाबगुलहा गांव में गुरुवार रात प्रतिबंधित पशु लेकर जा रहे जा रहे पशु तस्करी के आरोपी अशरफ अली निवासी लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से चाकू कुल्हाड़ी, चापर सहित कई सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान तीन ग्रामीणों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया लेकिन गांव वालों की अधिक संख्या होने के कारण वह पकड़ा जा सका‌। गांव निवासी विनय मौर्या ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कि रात में नौ बजे सड़क के पास शौच करने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- Gonda News: पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पु...