गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर के प्राचीन गुरुद्वारा बड़गांव साहिब की नई प्रबंधक कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी के प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया का तीसरी बार निर्विरोध चयन होने के बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कमेटी में सरदार श्याम पाल सिंह और ओम प्रकाश छाबड़ा को संरक्षक बनाया गया है। चरनजीत सिंह खालसा महामंत्री, अजीत सिंह सलूजा कोषाध्यक्ष और सुरजीत सिंह छाबड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष पद पर श्रवण छाबड़ा, अजीत बेदी, चिरंजीत सिंह सलूजा, सतीश चैनानी, दीपक होरा, अमित तलरेजा, प्रभशरण सिंह, देवेन्द्र भाटिया, सतपाल छाबड़ा, दविन्दर पाल सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह छाबड़ा और सागर ठक्कुर को दायित्व सौंपा गया है। गुरुद्वारा की विशेष सेवाओं के फलस्वरूप चिरंजीत सिंह सलूजा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंत्र...