गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने गाय चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी गई गाय भी बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि बीते पांच अगस्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढेलहनपुरवा, मौजा पूरे शिवाबख्तावर निवासी सुन्दरी पत्नी जगन्नाथ की काली-सफेद रंग की गाय घर के पीछे बंधी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर लिए थे । काफी खोजबीन करने के बाद पीड़िता ने 23 अगस्त को थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- Gaya News: भैंस चोरी के आरोपित गिरफ्तार सोमवार को कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी शिवम पुत्र शिवदास निवासी ग्राम बिरतिहा, थाना खरगूपुर व नायब मिश्रा पुत्र स्वगीग्य कृष्णदेव मिश...